आई आर एस आंकड़े उत्पाद
 
निरंतर पूछे जाने वाले सवाल (एफएक्यू) :

भुवन क्या है ?
भुवन एक ऐसा भौगोलिक प्रवेश द्वार है जो इन्टरनेट पर वास्तवक रूप में सम्पूर्ण देश के माध्यम से उच्च विभेदन उपग्रह चित्र उपलब्ध कराता हैं। आप एक मामूली से डेस्कटॉप कम्प्यूटर पर माऊस तथा की-बोर्ड के प्रयोग द्वारा उसके ठीक सामने भारतीय क्षेत्र पर आईआरएस चित्र युक्त वास्तविक ग्लोब की मदद से चारों तरफ उड़ान वाले दृश्य देख सकते हैं। अन्य कई लक्षण भीतर से ही उपलब्ध कराए गए हैं, जिनमें 3डी भू-भाग तथा विभिन्न विषयक आंकड़ों से सम्बन्धित सूचनाएं शामिल हैं।

भुवन में लिए क्या कर सकता है ?
भुवन एक ऐसा वेब आधारित चित्र पोर्टल है जो मुफ्त में लोगों को उपलब्ध कराया जाता है। इसके अधिकांश चित्र कल्पना कार्यक्रम अधिक खर्चीले तथा जटिल है। भुवन द्वारा भौगोलिक संदर्भ में आईआरएस उपग्रह आंकड़ों तथा विषयक सूचनाओं को तेज तथा अनुकूल रूप में उपलब्ध कराया जाता है जो प्रबंधन, नियोजन एवं प्रदर्शन के लिए काफी अनमोल है। इतना ही नहीं बल्कि भुवन कहीं भी, किसी भी समय लोगों और कम्प्यूटर के बीच डिजिटल आंकड़ों की साझेदारी को आसान कर देता है। कुछ समय के बाद इस घटक में कई और विशेष कार्य शामिल किए जाएंगे जो आम आदमी की समस्याओं, विशेषकर भारत के ग्रामीण क्षेत्रों तथा प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन मामलों को सम्बोधित करेंगे।

अपनी मशीन पर भुवन को चलाने के लिए मुझे किस चीज की आवश्यकता है ?
इसके लिए आपको भुवन के प्लग-इन डाउनलोड करने की आवश्यकता है जिन्हें भुवन की वेबसाइट पर पंजीकरण के बाद डाउनलोड किया जा सकता है। इसके साथ-साथ प्लन-इन इन्सटॉल करने के लिए आपको डायरेक्ट 9-0 या उससे ऊँचे प्रारूप । कृपया ध्यान दें कि भुवन के प्लग-इन प्रशासनिक विशेषाधिकार के साथ ही इन्सटॉल किया जा सकता है।

मैं भुवन का इस्तेमाल किए प्रकार करूं ?
जब आप सबसे पहले भुवन की वेबसाइट खोलेंगे तो आप अनुक्रमणिका पर पहुँचेंगे जो आपको भुवन के बारे में सूचनाएं देगा। इसके साथ ही इस पृष्ठ से आप भुवन की वेबसाइट के लिए पंजीकरण कर पाएंगे। जब आप सफलतापूर्वक भुवन का पंजीकरण समाप्त कर लेंगे तो भुवन के त्रिविम ग्राहक पृष्ठ पर पहुँचेंगे। यहां पर आप कार्यक्रम के प्रमुख तीन क्षेत्रों का प्रयोग करेंगे। प्रमुख गवाक्ष में एक ग्लोब दिखाई देगा और आप माऊस या हेड्‌स-अप डिसप्ले करेंगे। ;भ्न्क्द्ध विकल्प जो दायें तरफ ऊपर के कोने पर उपलब्ध होता है, की सहायता से चारों तरफ किसी भी स्थल का नजारा देख सकते हैं। जूम-इन के लिए दो बार क्लिक करें तथा जूम-आउट के लिए बायीं ओर दो बार क्लिक (या फिर अपने माऊसव्हील) का प्रयोग करें। दायीं तरफ क्लिक, पकड़ के रखना या अखिल रूप में खींचना। दूसरा क्षेत्र प्रमुख गवाक्ष के दायीं ओर सबसे ऊपर है। जब आप नैविगेशन कम्पास पर अपने माऊस को घुमाते हैं तो यह आपको घुमाने के अन्य कई विकल्प देता है जैसे घुमाना अथवा झुकाना (जो आप अपने माऊस की मदद से भी कर सकते हैं)। तीसरा क्षेत्र प्रमुख गवाक्ष की बायीं तरफ हैं। इस फ्रेम में स्थल की ओर उड़ान तथा महत्वपूर्ण स्थलों के उड़ान भरे दृश्य दिखाने का विकल्प है। ग्लोब के सबसे ऊपर परतों के लिए मेनु विकल्प, 2डी एवं 3 डी अंकन, मापन उपकरण, स्नैपशाट आदि है। जब आप इनमें से कोई भी विकल्प चुन लेते हैं बायीं ओर के हिस्से में आपको प्रसंग संबंध विकल्प नजर आयेंगे। जहां आप आवश्यकतानुसार उचित इच्छा जाहिकर करने के साथ-साथ प्रमुख गवाक्ष में सड़कों, 3 डी भू-भाग तथा अन्य जैसे दृश्यों को देखने की सुविधा को टर्न-ऑन किया जा सकता है।

यदि मेरे पास तेज इन्टरनेट कनेक्शन न हो तो क्या मैं भुवन का प्रयोग कर सकता हूँ ?
जी हाँ, भुवन को यथासम्भव बैंडविस्तार-अनुकूल तैयार किया गया हैं । हालांकि यह लगातार बड़ी संख्या में चित्रों के डाउनलोड पर निर्भर करता है। परिणामस्वरूप आपका इन्टरनेट कनेक्शन जितना तेज होगा, इसका कार्यक्रम उतनी ही दक्षता से कार्य करेगा। यदि आपके कनेक्शन धीमा हो, तो भुवन आपके लिए चित्रों का डाउनलोड उसी प्रकार करेगा लेकिन फिर भी सभी डाउनलोड अधिकतम उपलब्ध विभेदन में ही होंगे। इसके साथ-साथ सर्वरों पर समवर्ती प्रयोक्ताओं की संख्या तथा ग्राहक के पास बैंडविस्तार के प्रकार पर भी इसका प्रयोग आधारित हैं। अभी यह बीटा प्रारूप में उपलब्ध है, यद्यपि समय के साथ-साथ हर प्रकार के प्रयोक्ता के लिए अधिकांश चीजों को आसान करने के उपाय किए जाएंगे।

यदि मैं इन्टरनेट से जुड़ा हुआ नहीं हूँ तो क्या मैं भुवन का प्रयोग कर सकता हूँ।
नहीं, भुवन का प्रयोग करने के लिए इन्टरनेट कनेक्शन आवश्यक है।

भुवन में कितने सामयिक चित्र हैं ?
भुवन पोर्टल पर वास्तविक काल के आंकड़े प्रदर्शित नहीं किए जाते। भुवन में चित्र पिछले तीन वर्षों के भीतर विभिन्न मौसमों में विविध आईआरएस संवेदकों से प्राप्त उपग्रह चित्रों का संयोजन उपलब्ध हैं। भुवन के विमोचन के समय इस पर ओसीएम, एविफ्स, लिस-3 तथा लिस-4 संवेदकों से प्राप्त आईआरएस उपग्रह चित्र मौजूद हैं तथा समयानुसार और अधिक आंकड़े शामिल किए जायेंगे। भुवन का आंकड़ा आधार निरन्तर अद्यतन किया जाता है, ताकि अधिक वर्तमान एवं उच्च विभेदन चित्रों का प्रयोग किया जा सके। यदि आप जानना चाहते हैं कि कब किसी विशेष स्थल का चित्र लिया गया था तो आपको मेटा आंकड़ों की सामग्री में खोज करनी होगी, लेकिन यदि आप उस क्षेत्र से परिचित हैं तो तिथि की श्रेणी का पता करने के लिए विशेष सीमा चिन्हों का प्रयोग करना होगा।

मैं भुवन में किसी स्थल को कैसे अंकित (बुकमार्क) करूँ ?
जिस स्थल को आप अंकित करना चाहते हैं, उसे चौड़ा करके उस पर अंकन उपकरण (अंकन स्थल, अधिक सटीकता) के प्रयोग द्वारा एक चिन्ह अंकित कर सकते हैं।

क्या मैं भुवन में अपने स्वयं के आंकड़े शामिल कर सकता/सकती हूँ ?
जी नहीं, भुवन के इस वर्तमान प्रारूप में आप अपने स्वयं के आंकड़े शामिल नहीं कर सकते हैं।

क्या, भुवन का प्रयोग करने के लिए मुझे पंजीकरण करना होगा ?
जी हां, भुवन का प्रयोग करने के लिए पंजीकरण अत्यावश्यक है।

भुवन का व्यय कितना होगा ?
भुवन का यह मूल प्रारूप मुफ्त में उपलब्ध है। एक बार जब आप पंजीकरण कर लॉग इन करेंगे तो आपको कुछ प्लग इन डाउन लोड करने की आवश्यकता पड़ेगी। आप प्लग-इन इनस्टाल करने के अनुरोध को स्वीकार कर इसके सभी लक्षणों का प्रयोग कर सकते हैं।

भुवन का प्रयोग करने के लिए प्रणाली संबंधी आवश्यकताएं क्या हैं ?
विन्डोज़ के लिए आवश्यकताएं
प्रचलन प्रणाली : विन्डोज़ एक्सपी/विस्टा
सीपीयू : पेन्टियम 4, 2-4 गीगाहर्ट्‌ज . या एएमडी 2400 एक्पी .
सिस्टम मैमोरी (रैम) : 512 मैगावाइट्‌स
हार्ड डिस्क : 2 जीबी मुक्त स्थान
नेटवर्क की गति : 256 कि-बिट्‌ज/सैकेण्ड
ग्रैफिक कार्ड : 32 एमबी की वीरैम युक्त 3 डी-सुलभ
स्क्रीन : 1024 ग 768 त्र 32 बिट ट्रू कलर

क्या मैं भुवन को मैक प्र-प्रणाली ता लाइनक्स पर भी इस्तेमाल कर सकता/सकमती हूँ।
जी नहीं, इस पर भुवन केवल विन्डोज़ प्रणाली समर्थ है तथा इसे इन्टरनेट एक्सप्लोरर 6 या उससे ऊँचे स्तर पर 1024 ग 768 विभेदन पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

भुवन में किस प्रकार के आंकड़े देखे जा सकते हैं ?
आप भुवन पर निम्न आंकड़े देख सकते हैं।
• उपग्रह चित्र (ओसीएम तथा विफ्स द्वारा प्राप्त मेटा आंकड़े तथा बहुकालिक आंकड़ों के साथ लिस-प्प्प्, लिस-प्ट)
• अधिमूल्य सूचना (नैडम्स - राष्ट्रीय कृषि सूखा मानीटरिंग प्रणाली), कुछ क्षेत्रों के लिए बाढ़ के अध्ययन संबंधी सूचना निवेश
• विषयक सूचना (बंजरभूमि, मृदाएं, जलसंभर, जल संसाधन संबंधी मानचित्र)
• आधार परत (प्रशासनिक सीमाएं, परिवहन परतें, जलाशय आदि)
• गणना संबंधी सूचना
• मेटा आंकड़े

यदि मुझे डीडीऋईआरआर वीडियो रैम मैमोरी त्रुटि का संदेश मिले तो मैं क्या करूं ?
सभी अन्य अनुप्रयोगों को बंद कर भुवन को फिर से चालू करें।
 
थिमेटिक सूचना
एन आर डी बी
आंकड़े नीति
सम्पर्क करें
©इसरो 2009