 |
प्राकृतिक संसाधन आंकड़ा आधार - पृश्ठभूमि
भारतीय सुदूर संवेदन उपग्रह (आईआरएस) श्रृंखला द्वारा 1983 से आरंभ किए गए
एनएनआरएमएस जैसे राश्ट्रीय मिषनों में भू-पर्यवेक्षण आंकड़ों के प्रयोग को
एक बड़ा प्रोत्साहन मिला है। इनकी मदद से वनों के सूचीकरण तथा मानचित्रण की
परियोजनाओं, बंजरभूमि, भूमि उपयोग, सतही जलाषयों, आर्द्रभूमि, संरचनात्मक
ढांचे आदि परियोजनाएं दक्षता से पूरी की गई। प्राकृतिक संसाधन सूचना
प्रणाली (एनआरआईएस) परियोजना के अन्तर्गत विभिन्न नियोजन एवं विकास दृष्य
लेख उपलब्ध कराने के लिए इन मानचित्र परतों को जीआईएस प्रौद्योगिकी के
प्रयोग द्वारा अन्य समानांतर आंकड़ों के साथ एकीकृत किया जाता है अत: इसरो/अन्तरिक्ष
विभाग के पास प्राकृतिक संसाधनों से संबंधित बड़ी संख्या में आंकड़े उपलब्ध
हें जिनका प्रयोग विविध क्षेत्रों में विभिन्न अनुप्रयोगों के लिए किया जा
सकता है विषिश्ट रूप से यह अनुभव किय गया कि ऐसे अनमोल आंकड़ा आधार का
निम्न प्रयोजनों में प्रभावी प्रयोग किया जाना चाहिए
• प्रयोक्ताओं को ऐसे आंकड़ों की उपलब्धता के संबध्ां में एक अत्यंत स्पश्ट
भंडार तथा सूचीपत्र (कैटेलॉग) द्वारा जानकारी दी जानी चाहिए
• आंकड़ों के प्रभावी स्त्रोत के साथ-साथ उनके सुगम अभिगम की प्रक्रिया
उपलब्ध कराई जाए
• प्रयोक्ताओं/अनुसंधानकर्ताओं को विभिन्न अनुप्रयोगों के लिए आंकड़ा
डाउनलोड सुविधा के तहत आंकड़ों की सुरक्षा संबंधी मामलों को षामिल करते हुए
स्पश्ट आंकड़ा अभिगम नीति बनाने पर विचार किया जाना चाहिए
• आंकड़ा सैटों को अन्य आंकड़ा सैटों के साथ मिलाने या व्यापक मानकों के साथ
विषेश हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर के अनुकूल बनाना
विविध प्रयोक्ताओं को आंकड़े उपलब्ध कराने के लिए कई मुद्दों को चिन्हित कर
उन पर विचार करने तथा उनसे निपटने के लिए विषिश्ट कार्यवाही करने की
आवष्यकता है वे हैं।:
आंकड़ा आन्तर-प्रचालनात्मकता: विभिन्न स्त्रोतों से आने वाले आंकड़ों
के लक्षणन तथा सभी को सुबोधगम्य तथा सुस्पश्ट रूप में आंकड़ो प्रस्तुत करने
की आववष्यकता है यह मूल रूप से मानक संबंधी मसला है मानकों में फॉर्मैट
सामग्री तथा अद्यतन की बारंबारता षामिल होनी चाहिए। फॉर्मैट के लिए मानको
में फ्रेमवर्क तथा आंकड़ों के लिए फाईल संरचना षामिल हो फ्रेमवर्क में आगे
प्रोजेक्षन के लिए मानक तथा अंकड़ा षामिल होगा। सामग्री के मानको में
षीर्शक एवं परिषुद्धता संबंधी चीजे षामिल होंगी।
प्रणाली आन्तर-प्रचालनात्मकता: किसी खास हार्डवेयर या सॉफ्टवेयर की
मदद से तैयार किये जाने वाले आंकड़े की प्रयोक्ता किसी भी दूसरे हार्डवेयर
या सॉफ्टवेयर द्वारा उपयोग कर सकें, वो भी उन पर बिना किसी बोझ या
हस्तक्षेप के अर्थात प्रणाली आन्तर-प्रचालनात्मक संबंधी मामलों को स्पश्ट
करना चाहिए
मेटा आंकड़े: प्रयोक्ताओं को सभी सूचनाएं स्पश्ट रूप में दी जाएं
जैसे उपलब्ध आंकड़ों से संबंधित सूचनाएं यथा क्या उपलब्ध है, कहां उपलब्ध
है, आंकड़ा जनन का स्त्रोत, उसका संपूर्ण विवरण जिसमें तिथि, व्यय,
अभिगम्यता आदि षामिल हो
आंकडों की गुणवत्ता: आंकडों की गुणवत्ता के विशय में आंकड़ा जनन करने
वाले को स्पश्ट रूप में किसी ऐसे प्रारूप में बताना चाहिए जो प्रयोक्ता
समुदाय के लिए व्यापक रूप में स्वीकार्य हो
प्राकृतिक संसाधन आंकड़ा आधार का भंडार
एनआरडीबी प्राकृतिक संसाधन भंडार (एनआरआर) की प्राप्ति के लिए प्रमुख हैं
जिसका मुख्य लक्ष्य सुदूर संवेदन चित्रों के प्रयोग द्वारा कालिक एवं आधार
मानचित्रों के डिजिटल स्थानिक आंकड़ों के क्रमिक अभिलेखागार को तैयार कर
उसका रख-रखाव करना है ताकि इन्हें सरकारी, षैक्षणिक, नियोजकों तथा सामाजिक
आवष्यकताओं की पूर्ति के लिए प्रयुक्त किया जा सके एनआरआर की प्राप्ति से
जुड़ी विभिन्न गतिविधियां निम्नवत् है
• प्राकृतिक संसाधन गणना परियोजना द्वारा प्राकृतिक संसाधनों की सूचनाओं
के क्रमिक स्थानिक आंकड़ा आधार का जनन तथा उसका अद्यतन
• भंडार के मुख्य भाग के रूप में सभी एनएनआरएमएस स्थानिक सूचनाओं के मानक
प्राकृतिक संसाधन आंकड़ा आधार का रख-रखाव
• भंडार द्वारा स्थानिक सूचना सेवाओं की स्थिति तय करना जो सरकार,
अनुसंधानकर्त्ताओं, नियोजकों तथा अन्य प्रयोक्ताओं की आवष्यकताओं को पूरा
करे
• एक एनएनआरएमएस पोर्टल के प्रचालन तथा उसके रख-रखाव की ओर ध्यान देना जो
भंडार तथा उसकी सेवाओं के संबंध में एकल इंटरफेस उपलब्ध करा सके
एनआरडीबी का कार्यक्षेत्र
एनआरआर की प्राप्ति के लिए एनआरडीबी की स्थापना एक गंभीर अपितु प्रमुख
गतिविधि है एनआरडीबी प्राकृतिक संसाधनों के आंकड़ा सैटों का संग्रह है
जिन्हें एनएनआरएमएस के अंतर्गत पिछले कई वर्शों के दौरान एकत्र किया गया
है यह एनएनआरएमएस के अन्तर्गत तैयार किया गया स्थानिक सूचना का आंकड़ा आधार
है जिसे सामान्य मानकों से सजा कर एक सुरक्षित नेटवर्क के जरिए आम खोज
इंजन द्वारा उपलब्ध कराया जाता है। इन आंकड़ा आधारों तक पहुंचने के लिए
एनएनआरएमएस पोर्टल की मदद ली जा सकती है
एनआरडीबी का प्रमुख कार्य सभी एनएनआरएमएस स्थानिक सूचनाओं के मानकीकृत
जीआईएस आंकड़ा आधार को संगठित कर उसका रख-रखाव करना हैै तथा आंकड़ा आधार से
स्थानिक आंकड़ा सेवाओं को उपलब्ध कराना है ताकि सरकारी, षैक्षिणिक, नियोजक
तथा इसरो/अन्तरिक्ष विभाग के अन्य प्रयोक्ताओं एवं गैर अन्तरिक्ष विभागी
प्रयोक्ताओं की आवष्यकताओं को पूरा किया जा सके
इसके उद्देष्य:
• एनएनआरएमएस के लिए आंकड़ा अन्तरण तथा वितरण की नीति तैयार कर उपलब्ध कराना
• एनएनआरएमएस मानकों के प्रयोग द्वारा एनआर आंकड़ा आधार को संभालने व उनके
रख-रखाव हेतु सामान्य प्रक्रिया एवं अभिकल्पना तैयार करना
• प्रक्रियाओं के कार्यान्वयन एवं परिभाशा, आंकड़ों की गुणवत्त की जांच करने
के लिए घटकों तथा क्रियाओं एवं एनआरडीबी में सम्मिलित करने के पहले आंकड़ा
आधर के वैधीकरण की सुविधा उपलब्ध कराना
• एनआरडीबी डिजाइन संरचना के अनुसार आने वाले आंकड़ा सैटों को संभालने के
लिए प्रक्रियाओं एवं घटकों के कार्यान्वयन तथा उन्हें आंकड़ा सर्वरों पर
एकत्र करने का कार्य स्पश्ट करना
• एनएनआरएमएस पोर्टल द्वारा आंकड़ा सेवाओं के लिए घटाकें के विकास एवं
कार्यान्वयन का कार्य करना
• मेटा आंकड़ों के जनन हेतु घटकों के विकास एवं कार्यान्वयन तथा उसको मेटा
आंकड़ा सर्वर पर अपलोड करना
• इन्ट्रानेट के प्रयोग द्वारा आंकड़ा आधर सर्वरों का नेटवर्क तैयार करना
• आंकड़ क्लीयरिंग हाउस तथा ई-वाणिज्य संबंधी एनएनआरएमएस पोर्टल क्रिया (इसरो
मुख्यालय में महसूस कर तैयार किया गया) के समर्थन में लागू
• प्रचालित एनआरडीबी की आवष्यकताओं को पूरा करने के लिए स्वदेषी जीआईएस
समाधान का विकास
एनआरडीबी को निम्न प्रमुख कार्यो द्वारा प्राप्त करने के लिए सोचा गया है
: जिन्हें इस प्रलेख के आगे के अध्ययायों में स्पश्ट किया गया है
|
 |