आई आर एस आंकड़े उत्पाद
 
भुवन

भुवन आपको भारतीय क्षेत्र के आईआरएस चित्रों को महसूस करने, उनकी खोज करने तथा उन्हं अपने मन में स्पष्ट रूप से देखने का आसान तरीका प्रदान करता है।

इसरो, सुदूर संवेदन प्रौद्योगिकी के प्रयोग द्वारा नए, स्वदेशी तथा अभिनव सेवा अनुकूल अनुप्रयोगों के विकास में विश्व के उन अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी से समृद्ध अग्रणी देशों में गिना जाता है। पिछले दो दशकों में इसरो ने विलक्षण आईआरएस उपग्रहों द्वारा विभिन्न स्पेक्ट्रमी, स्थानिक एवं कालिक विभेदनों के इन विशिष्ट अनुप्रयोगों के विकास में महारत हासिल कर ली है और ये उपग्रह सफलतापूर्वक नीति निर्माण, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, आपदा सहायता तथा समाज के विभिन्न वर्गों में जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने जैसे प्रमुख क्षेत्रों में अपनी पहचान बना चुका है।

भुवन एक ऐसा प्रयास है जिसमें भारतीय बिंबन क्षमताओं की विलक्षणता नजर आयेगी जिसमें भारतीय क्षेत्र को केन्द्रित करते ऐसे चित्रों से प्राप्त विषयक सूचना आम आदमी के लिए काफी खास होगी। भुवन इसरो का एक महत्वाकांक्षी परियोजना है। इसमें वेब पोर्टल द्वारा लोगों तक बहु-स्थानिक विभेदनों में भारतीय चित्रों तथा विषयक सूचना पहुंचाने का कार्य किया गया है। भुवन में आप इन आईआरएस उपग्रह चित्रों को 3 डी ग्लोब पर अधिचित्रित भारतीय चित्रों को देख सकते हैं। इसमें विविध विभेदन में भारतीय सतह के चित्र प्रदर्शित किए गए हैं। जहां प्रयोक्ता अपनी रूचि की चीजें जैसे शहर तथा मुख्य स्थल लंबवत्‌ नीचे की ओर या तिरछा देख सकते हैं। विभिन्न परिदृश्यों तथा त्रिविम पर्यावरण में भी इन स्थलों का आनंद ले सकते हैं। प्रदर्शित विभेदन की डिग्री रूचि के बिन्दु तथा प्रसिद्धि पर आधारित है। लेकिन, अधिकांश भारतीय भू-भाग ए-विफ्स संवेदक द्वारा न्यूनतम स्थानिक विभेदन यथा 55मी0 युक्त कम से कम 5-8 मी0 विभेदन में आवृत्त है। ऐसी समृद्ध सामग्री के साथ भुवन डिजिटल भूस्थानिक भारत की ग्राफिक कल्पना से लोगों को पूर्णत: अन्योन्यक्रिय भू-भाग दर्शन की क्षमताओं का एहसास कराता है।

भुवन वेब पोर्टल द्वारा भारत के आईआरएस उपग्रहों के बहु संवेदकों से प्राप्त बहु विभेदन चित्रों की मदद से आम आदमी को किसी विशिष्ट या इच्छित क्षेत्र को अचानक बढ़ाकर उच्च विभेदन में देखने की सुविधा प्रदान करायी गई है। भुवन विभिन्न भू-स्थानिक सूचनाओं से तैयार किए गए विषयक वैक्टर्स तथा सुंदर चित्रों को प्रस्तुत कर हमारे अपने प्राकृतिक संसाधनों को समझाने वाला अद्वितीय कार्य कर रहा है। भुवन की ओर से बहु-कालिक आंकड़ों के महत्व तथा हमारे प्राकृतिक संसाधनों में हो रहे परिवर्तनों पर प्रकाश डालने का प्रयास करेगा जो हमारे गृह पर हो रहे परिवर्तनों के प्रति लोगों को जागरूक बनाएगा। आगे कुछ दिनों में इस वेब पोर्टल की मदद से और भी कई विशेष अधिमूल्य सेवाओं को उपलब्ध कराया जाएगा और इनमें से प्रत्येक सेवा अपने आपमें विशिष्ट होगी जो आम जनता की प्रतिभागिता से हमारे अनमोल प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा एवं संरक्षण की भूमिका निभाएगा। हमें विश्वास है कि आने वाले दिनों में इन भारतीय भू-स्थानिक आंकड़ा सेवाओं का आम आदमी उचित लाभ उठा सकेगा।

 
थिमेटिक सूचना
एन आर डी बी
आंकड़े नीति
सम्पर्क करें
©इसरो 2009