आई आर एस आंकड़े उत्पाद
 
भुवन के प्रमुख लक्षण:
• मृदा, बंजरभूमि, जल संसाधन आदि से संबंधित समृद्ध विषयक सूचनाओं के साथ-साथ 2डी तथा 3डी चित्रों का प्रदर्शन, अभिगम एवं खोज
• बहु विभेदन, बहु-संवेदक, बहु-कालिक चित्रों को मन में स्पष्ट रूप से देखना
• आवश्यकतानुसार इच्छित चित्रों की प्रशासनिक सीमाओं का अधिस्थापन
• एडब्ल्यूएस की कल्पना (स्वचालित मौसम स्टेशन)
• ग्राफिक दर्शन में आंकड़ा/सूचना तथा प्रयोक्ता अपनी रूचि के अनुसार मौसमी आंकड़ों का तालिका के रूप में प्रयोग कर    सकते हैं।
• स्थलों की ओर उड़ान (वर्तमान स्थान से सीधे चुने गए स्थल की ओर उड़ान)
• हेड्‌स-अप प्रदर्श (एचयूडी) नौसंचालन नियंत्रण (टिल्ट स्लाइडर, उत्तर दिशा संकेतक, अपारदर्शिता, कम्पास वृत्त, जूम स्लाइडर)
• 3डी प्रदर्श पॉप-अप मेनू के प्रयोग द्वारा नौसंचालन (फ्लाई-इन, फ्लाई-आउट, जम्प-इन, जम्प-अराउण्ड, प्रदर्श बिन्दु)
• 3डी फ्लाई-थ्रू (स्थलों तक 3 डी में उड़ान भरते चित्र देखने के लिए, भू-भाग के लक्षण, माऊस या की-बोर्ड की मदद से मुक्त रूप से नौसंचालन की सुविधा)
• चीजों को 2डी में बनाना (शब्दों के लेबल, बहु रेखाएं, बहुभुज, आयताकार, 2डी तीर, वृत्त, दीर्घवृत्त)
• 3 डी वस्तुएं बनाना (सूचक 3 डी मॉडलों को स्थापित करना, 3 डी बहुभुज, डिब्बे)
• फोटो तैयार करना (3डी दृश्य को फ्लोटिंग गवाक्ष में कॉपी करना तथा फाइल को बाह्‌य फाइल में बचाना)
• मापन उपकरण ऊर्ध्वाधर दूरियां, हवाई दूरी, क्षैतिज दूरी, मापन क्षेत्र)
• छाया विश्लेषण (दिए गए समय के आधार पर यह सूर्य की स्थिति निर्धारित करता है तथा भू-भाग पर पड़ रहे प्रकाश पर प्रभाव डालता है।
• नगर डिजाइन उपकरण (किसी नगर व्यवस्था में सड़कों, चौराहों तथा ट्रैफिक लाइटों के निर्माण के लिए)
• समोच्च रेखा (कंटूर) मानचित्र (भू-भाग के रंगीन वर्ण को प्रदर्शित करने तथा समोच्च रेखाओं को दिखाने के लिए)
• अंकित करने के उपकरण (आसान चिह्‌न तैयार करना, मुक्त हाथ से रेखाएं खींचना, नगर डिजाइन)
समयानुसार कई और अधिमूल्य क्रियाएं तथा सुविधाएं इस पैकेज में शामिल की जायेगी। विशेषतौर पर इसरो/अन्तरिक्ष विभाग के हित में कुछ एक ऐसी सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी जो आम आदमी को वैज्ञानिकों के साथ उनकी प्रतिभागिता के लिए प्रेरित कर सके ताकि आपसी संपर्क द्वारा आसान तरीके से समस्याओं का समाधान किया जा सके।
 
थिमेटिक सूचना
एन आर डी बी
आंकड़े नीति
सम्पर्क करें
©इसरो 2009